आज की कुछ खास खवरे देखने के लिए नीचे दीगई लिक पर क्लिक करें-

आज की  कुछ खास बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, विकास नगर में भीषण आग से तबाही, झुग्गी-झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख, पीड़ित राख की ढेर में तलाश रहे सामान, लोगों की आंखों में दर्द, बेबसी नजर आई, उम्र भर की कमाई आग की भेंट चढ़ी, बच्चों की किताबें, जरूरी सामान भी जला, लड़कियों की शादी का सामान, जेवर राख, बर्तन, कपड़े, साइकिल, गाड़ियां दस्तावेज राख

➡लखनऊ, कुम्हरावा बिजली उपकेंद्र की 33केवी सप्लाई ठप, कल दोपहर 2 बजे से कई गांवों में अंधेरा, देर रात तक इलाके में बहाल नहीं हुई बिजली, दर्जनों गांवों में पानी और बिजली का संकट, गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही, इटौंजा थाना क्षेत्र के कुम्हरावा का मामला

➡नोएडा, मेट्रो स्टेशनों पर सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों पर हड़ताल, सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर सफाईकर्मी जुटे, अफसरों ने समझा बुझाकर वापस भेजा

➡फर्रुखाबाद, ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक बाइक सवार की मौके पर मौत, दो साथी बताए जा रहे मौके से फरार, ट्रैक्टर चालक भी ट्रैक्टर छोड़कर फरार, थाना कमालगंज क्षेत्र की घटना

➡प्रयागराज, औरैया में बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की अर्जेंट सुनवाई, बुधवार देर शाम सुनवाई कर रोक लगाई, आज सुबह 6 बजे होना था ध्वस्तीकरण, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश, घरों और दुकानों का ध्वस्तीकरण होना था, 29 अप्रैल को होगी मामले में अगली सुनवाई, दिबियापुर नहर बाजार में अतिक्रमण का मामला

➡देवरिया, रिश्ते के भतीजे ने चाची की हत्या की, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, बीच बचाव करने गए 2 बच्चे भी घायल, वारदात से मची सनसनी, हत्यारोपी फरार, मामूली कहासुनी में महिला की हत्या की, महुआडीह के रामपुर बनहर की वारदात

➡संभल, अवैध ईदगाह, इमामबाड़ा ध्वस्त किया गया, सरकारी जमीन पर किया था अवैध निर्माण, इमामबाड़े पर एक साथ चले तीन बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात, तहसील क्षेत्र बिछोली में कार्रवाई

➡जालौन, शादी करने की जिद पर अड़ा प्रेमी युवक, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, समझाने की कोशिश जारी, कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर का मामला

➡गोरखपुर, सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन

➡दिल्ली, संसद का 3 दिन का विशेष सत्र शुरू, महिला आरक्षण विधेयक आज पेश होगा, परिसीमन से जुड़ा बिल भी आएगा, 18 घंटे लोकसभा में चर्चा प्रस्तावित, बाद में मतदान कराया जाएगा

➡सीतापुर, पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, मां और दो बेटों पर हमले का आरोप, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज, शहर कोतवाली का मामला

➡हरदोई, बारातियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत, कई बाराती घायल, गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर हादसा, बिलग्राम क्षेत्र से निकली थी बारात

➡बरेली, मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, नशीली दवाइयों के खिलाफ अभियान, रिकॉर्ड न मिलने पर कार्रवाई

➡देहरादून, सीएम धामी रुद्रप्रयाग दौरे पर, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बैठक कर समीक्षा करेंगे

➡कन्नौज, शराबियों को महिलाओं ने लाठी लेकर खदेड़ा, ठेका बंद कराने की मांग, गांव में बढ़ती लत पर आक्रोश

➡वाराणसी, युवती से सरेराह अभद्रता का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, चितईपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡मुजफ्फरनगर, पुलिस से भिड़ा आरोपी का परिवार, NDPS आरोपी छुड़ाकर फरार, धक्का मुक्की में पुलिस पर हमला

➡उन्नाव, युवक का शव मिला, चेहरे पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, गंगाघाट क्षेत्र का मामला

➡इटावा, हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर कार जलाई, पुराने विवाद में वारदात, पीड़ित खेतों में भागकर बचा

➡प्रतापगढ़, अफीम की खेती का खुलासा, 12 किलो से अधिक अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

➡हापुड़, कोल्ड स्टोरेज में अवैध वसूली का आरोप, किसानों से अतिरिक्त पैसे लेने की शिकायत, नोटिस जारी

➡हापुड़, हिस्ट्रीशीटर इस्तेकार जिला बदर, छह महीने के लिए कार्रवाई, घर पर मुनादी कराई गई

➡चंदौली, अंबेडकर जयंती के बाद सियासी टकराव, जातिसूचक टिप्पणी का ऑडियो वायरल, पुलिस ने केस दर्ज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *