* आज सुबह 10.30 बजे तक की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी के लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर गिरी गाज, लापरवाही पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का एक्शन, लापरवाही पर 5 चिकित्साधिकारी सेवा से बर्खास्त, CMO समेत 16 चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन, 16 चिकित्साधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब, 2 लापरवाह चिकित्साधिकारियों को परिनिन्दा का दण्ड, एक चिकित्साधिकारी की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई, डॉ, अलकनन्दा, डॉ रामजी भरद्वाज सेवा से बर्खास्त, डॉ सौरभ सिंह, डॉ विकलेश कुमार शर्मा भी बर्खास्त, डॉ मोनिका वर्मा, सीएचसी दिबियापुर भी बर्खास्त
➡लखनऊ- UP में अफसर देंगे सांसद-विधायकों को विशेष सम्मान, ऑफिस पहुंचने पर अफसर सीट से उठकर करेंगे अभिवादन, हाथ जोड़कर स्वागत, पानी पूछना अब होगी जिम्मेदारी, फोन कॉल का जवाब देना अफसरों के लिए अनिवार्य होगा, व्यस्त होने पर बाद में कॉल बैक कर जवाब देना जरूरी, सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई, मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी हुआ था, यूपी राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत गिरेगी गाज
➡लखनऊ- महिलाओं को न्याय दिलाने में यूपी सबसे आगे, NCRB की 2024 की रिपोर्ट में बड़ी उपलब्धि, यूपी में कन्विक्शन रेट 76.6% दर्ज किया गया, अन्य राज्यों की तुलना में आकंड़ा सबसे बेहतर, रिपोर्ट में सबसे खराब स्थित पश्चिम बंगाल की, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में कन्विक्शन रेट 8.7%, कर्नाटक में ये दर 4.8, तेलंगाना में 14.8 %, केरल में 17, पंजाब में 19, तमिलनाडु में 23.4, कोर्ट में महिला अपराध के कुल 3,52,664 मामले, 27,639 की सुनवाई पूरी, 21,169 में सजा मिली, CM योगी राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत
➡लखनऊ- यूपी के 35 PCS अफसर जल्द बनेंगे IAS, केंद्र सरकार ने IAS पदों की रिक्तियां घोषित कीं, चयन वर्ष 2025 के लिए 35 पदों की रिक्तियां घोषित, PCS संवर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी, 2010-2012 बैच के अफसरों के नामों पर होगा विचार, नियुक्ति विभाग ने PCS अफसरों से मांगा सेवा विवरण
➡लखनऊ- कुर्सी रोड केबल शिफ्टिंग मामला, LDA, LESA के बीच सहमति बनी, सृष्टि अपार्टमेंट के पास शिफ्टिंग की जाएगी, क्षतिग्रस्त केबलों की शिफ्टिंग की जाएगी, LESA ने 2 करोड़ का एस्टीमेट भेजा था, LDA के अनुसार कुछ चुनिंदा हिस्सों में शिफ्टिंग होगी, संशोधित अनुमान खर्च 1 करोड़ रुपये रह गया, केबल शिफ्टिंग का पूरा खर्च LDA वहन करेगा
➡लखनऊ- जमीन से 8 फीट ऊपर लगेंगे बिजली ट्रांसफॉर्मर, हादसों से बचाव के लिए नगर निगम-लेसा का फैसला, RCC पिलरों पर लगाए जाएंगे सड़क किनारे के ट्रांसफॉर्मर, सीवर लाइन के भीतर बिछी बिजली की तारें हटाने के निर्देश, CM ग्रिड परियोजना के कार्यों की बैठक में हुई समीक्षा
➡लखनऊ- पोस्टमार्टम पैनल में अब सिर्फ फॉरेंसिक एक्सपर्ट रहेंगे, व्यवस्था लागू करने वाला लखनऊ प्रदेश का पहला शहर, विशेषज्ञों के होने से मौत की सटीक जानकारी मिलेगी, अभी पैनल में शामिल किए जाते थे 2 PHMS डॉक्टर्स, यूपी मेडिकल मैनुअल के निर्देशों का पालन शुरू हुआ
➡देवरिया- ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गैंग का खुलासा, तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट, 18 ATM कार्ड,30 सिम कार्ड, 09 मोबाइल बरामद, लैपटॉप,चेकबुक समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, 12 बैंक खातों में लाखों रुपये पुलिस ने किए फ्रीज, बिहार बॉर्डर के प्रतापपुर इलाके से गिरफ्तारी, साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
➡सहारनपुर- बेहट में मोबाइल टावर पर चोरी की वारदात, बदमाश बैट्री चोरी करने की फिराक में थे, सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी, बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, टक्कर से पुलिसकर्मियों को आई मामूली चोट, बदमाश कार छोड़कर मौके से हुए फरार, पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच की शुरू, थाना बेहट क्षेत्र के गांव ताजपुरा की घटना
➡गोरखपुर- जानवर को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर रुप से घायल, सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे, सभी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, शिवम, उनत्ति और विजय की मौके पर मौत, गगहा क्षेत्र के मझगांवा पुलिया के पास हादसा
➡प्रयागराज- बदायूं एसएसपी पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, पीड़ित की सुरक्षा में ढील को लेकर की टिप्पणी, ‘अपराध होना एक बात, शांति बनाए रखना दूसरी’, पिटीशनर की सुरक्षा पर SSP का रवैया उदासीन- HC, बदायूं में व्यक्ति ने पुलिस से की थी सुरक्षा की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SSP को एक और निर्देश दिया, SSP को एक और एफिडेविट फाइल करने का निर्देश, पिटीशनर को बचाने के लिए मन में क्या उपाय- HC
➡रायबरेली- महिला ने बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग, पति के साथ मायके जा रही थी महिला, पति से रास्ते में हुई थी अनबन, पुलिस ने महिला, बच्चे को नहर से निकाला, दोनों को इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल, महिला की हालत नाजुक,बच्चा सुरक्षित, मिलएरिया के शारदा नहर के पास की घटना
➡लखीमपु-र नए बन रहे ओवरब्रिज की रिटेनिंग वॉल में दरार, रिटेनिंग वॉल के अंदर भरी मिट्टी दीवार बाहर आई, गोला रोड पर पुल 67 करोड़ की लागत से बन रहा, लखनऊ की विजय कंस्ट्रक्शन निर्माण करवा रही है, सेफ्टी ऑडिट में पुल लोगों के लिए चलने योग्य नहीं, NH, PWD के अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप
➡मेरठ- CGST सुपरिटेन्डेंट संजय मीणा घूस लेते गिरफ्तार, मीणा का कम्प्यूटर ऑपरेटर भी रिश्वतखोरी में अरेस्ट, वेडिंग स्टूडियो मालिक से मांगी थी 6000 की रिश्वत, पीड़ित रोहित पाल ने CBI से की घूसखोरों की शिकायत, रिश्वत लेते ऑफिस में गिरफ्तार किया गया मीणा, गाजियाबाद की CBI टीम ने रंगेहाथ की गिरफ्तारी
➡आजमगढ़- चोरों ने बंद घर से नगदी, जेवरात किए चोरी, पीड़ित विवाह समारोह में शामिल होने गए, घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला, घर से 26 हजार रुपये नगद भी चोरी- पीड़ित, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी, देवगांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर की घटना
➡मिर्जापुर- जिम धर्मांतरण मामले में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने दाखिल की 6 हजार पेज की चार्जशीट, 5 जिम में महिलाओं का धर्मांतरण कराने का आरोप, अबतक 10 आरोपियो को भेजा जा चुका है जेल, महिलाओं का वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पहले ही आरोपियों की जमानत हो चुकी खारिज, देहात कोतवाली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
➡हमीरपु-र दबंगों ने दूल्हे की कार रोककर की मारपीट, लाठी डंडे के साथ दबंगों ने कार के शीशे तोड़े, दूल्हे को कार से खींचकर पीटने का वीडियो, दूल्हे के भाई, परिजनों के साथ मारपीट का आरोप, मारपीट में दूल्हा घायल, सीएचसी राठ में भर्ती, पीड़ित पक्ष का आरोप पहले भी हुई थी मारपीट, पुरानी रंजिश में मारपीट की बात आई सामने, राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना
➡प्रयागराज- भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनाएगा बड़ा फैसला, CBI जांच की मांग में दाखिल याचिका पर फैसला, HC ने 4 मई को निर्णय सुरक्षित कर लिया था, मां मधु दुबे ने हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका, याचिका दाखिल कर निष्पक्ष CBI जांच की मांग की
➡आजमगढ़- DIG जेल ने कारागार पहुंचकर जायजा लिया, पुरानी जेल का प्रेमनाथ पांडेय ने किया निरीक्षण, सुरक्षा, भवन, व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, खुली कारागार की स्थापना को लेकर प्रक्रिया तेज, जेल प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी, डीआईजी जेल ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
➡बस्ती- प्रेमी को जलाने वाली प्रेमिका अभी भी फरार, घर में बंद कर प्रेमी को किया था आग के हवाले, रोशनदान से कूदकर रामचंद्र गुप्ता ने बचाई थी जान, इलाज के दौरान बीआरडी में प्रेमी की हुई मौत, मां की तहरीर पर मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज, मुंडेरवा के बारहुवां गांव का रहने वाला था मृतक युवक
➡संभल- सरकारी जमीन पर अवैध मजार, घर निर्माण, डीएम के न्यायालय में आज होगी सुनवाई, तहसीलदार कोर्ट ने दिए थे ध्वस्तीकरण आदेश, कोर्ट ने शाही इमाम, भाई पर जुर्माना लगाया था, दोनों पर 7 करोड़ का लगाया जा चुका है जुर्माना, आदेश के खिलाफ शाही इमाम डीएम कोर्ट पहुंचे, विवादित जामा मस्जिद के इमाम आफताब हुसैन, संभल कोतवाली के सैफ खां सराय का मामला
➡बस्ती- महिलाओं के दंगल का वीडियो वायरल, गैस सिलेंडर लेने के दौरान हुआ विवाद, लाइन में लगे लोगों के बीच हुई बहस, महिला होमगार्ड ने बीच-बचाव की कोशिश की, बीच-बचाव में युवती, होमगार्ड जमीन पर गिरीं, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला
➡बरेली- छात्र ने होमगार्ड से छीनी राइफल, की मारपीट, पुलिस ने आरोपी शिवाय को किया गिरफ्तार, हवालात में हाथ जोड़कर लंगड़ाते हुए दिखा, बीच-बचाव के दौरान होमगार्ड से भिड़ा था, प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एटीएम का मामला
➡दिल्ली- CAT एम्बुलेंस में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, एम्बुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, पास खड़ी बाइक भी आग की चपेट आई, दमकल ने आग पर काबू पाया, मोती बाग फ्लाईओवर के पास की घटना.
